बंदूकधारी ने मिशिगन के यहूदी प्रार्थना स्थल में वाहन से टक्कर मारी, सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया
बंदूकधारी ने मिशिगन के यहूदी प्रार्थना स्थल में वाहन से टक्कर मारी, सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया
मिशिगन (अमेरिका), 12 मार्च (एपी) अमेरिकी प्रांत मिशिगन के डेट्रॉइट में एक बंदूकधारी ने बृहस्पतिवार को यहूदी प्रार्थना स्थल पर वाहन से टक्कर मारी जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे ढेर कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप में ‘टेंपल इजराइल सिनेगॉग’ में टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई।
अधिकारी उस व्यक्ति की पहचान और हमले के संभावित मकसद का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।
ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बौचार्ड ने बताया कि घटना में ‘सिनेगॉग’ का कोई कर्मचारी या श्रद्धालु हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एक सुरक्षा अधिकारी वाहन की चपेट में आने से चोटिल हो गया।
उन्होंने बताया, ‘‘कम से कम एक व्यक्ति वहां घुसा था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे देखा और उसके खिलाफ कार्रवाई की।’’
अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को मिसाइल हमलों के साथ ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से दुनिया भर के सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) को सतर्क किया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गयी हैं।
एपी आशीष प्रशांत
प्रशांत

Facebook


