इस्तांबुल में इजराइली वाणिज्य दूतावास की इमारत पर बंदूकधारियों का हमला

इस्तांबुल में इजराइली वाणिज्य दूतावास की इमारत पर बंदूकधारियों का हमला

इस्तांबुल में इजराइली वाणिज्य दूतावास की इमारत पर बंदूकधारियों का हमला
Modified Date: April 7, 2026 / 03:48 pm IST
Published Date: April 7, 2026 3:48 pm IST

इस्तांबुल, सात अप्रैल (एपी) तुर्किये के इस्तांबुल में मंगलवार को इज़राइली वाणिज्य दूतावास की इमारत पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की और इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो हमलावर मारे गए तथा एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। प्रसारक ‘हबर्तुर्क’ ने यह खबर दी।

खबर के अनुसार, हमलावरों के पास लंबी बैरल वाले हथियार थे। पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में दो हमलावर मारे गए, जबकि तीसरे हमलावर को पकड़ लिया गया। इस झड़प के दौरान एक अधिकारी घायल हो गया।

खबर में कहा गया कि इमारत के आसपास का इलाका तुरंत सील कर दिया गया।

एपी नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में