चीन के दबाव की वजह से ज़ाम्बिया में मानवाधिकार शिखर सम्मेलन रद्द
चीन के दबाव की वजह से ज़ाम्बिया में मानवाधिकार शिखर सम्मेलन रद्द
केपटाउन (द. अफ्रीका), दो मई (एपी) अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मेलन के अमेरिकी आयोजकों ने कहा कि उन्होंने अफ्रीकी देश जाम्बिया में प्रस्तावित सम्मेलन को रद्द कर दिया है, क्योंकि चीन ने मेजबान देश पर ताइवानी कार्यकर्ताओं को बाहर रखने के लिए दबाव डाला था।
न्यूयॉर्क से संचालित मानवाधिकार वकालत समूह ‘एक्सेस नाउ’ ने शुक्रवार देर रात कहा कि उसने जाम्बिया में अगले सप्ताह होने वाले राइट्सकॉन शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया है, क्योंकि जाम्बिया सरकार ने पहले कहा था कि इसे स्थगित कर दिया गया है।
‘एक्सेस नाउ’ ने कहा कि उसे जाम्बिया के अधिकारियों ने सूचित किया था कि सम्मेलन को लेकर चीन द्वारा दबाव डाला जा रहा है, क्योंकि ताइवानी नागरिक समाज के प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से सम्मेलन में शामिल होने की योजना बना रहे थे।
समूह ने कहा कि उसने ताइवानी प्रतिनिधियों को बाहर करने के किसी भी कदम का विरोध किया था।
‘एक्सेस नाउ’ ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारा मानना है कि विदेशी हस्तक्षेप ही वह कारण है, जिसकी वजह से राइट्सकॉन 2026 जाम्बिया में आयोजित नहीं होगा।’’
एपी धीरज सुरेश
सुरेश

Facebook


