इमरान खान की सरकार गिरी, खोया विश्वास मत, जानें अब कौन हो सकते हैं पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री

इमरान खान सरकार ने विश्वास मत खोया, शहबाज शरीफ हो सकते हैं नये प्रधानमंत्री

इमरान खान की सरकार गिरी, खोया विश्वास मत, जानें अब कौन हो सकते हैं पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री

Imran Khan

Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: April 10, 2022 2:36 am IST

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद। Imran Khan government fell : पाकिस्तान नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार मध्यरात्रि के बाद हुए मतदान में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। खान देश के इतिहास में ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गये, जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटाया गया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की जो छवि विश्व पटल पर बनी है, उसकी हर जगह हो रही तारीफ: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

मतदान के समय 69 वर्षीय खान निचले सदन में उपस्थित नहीं थे और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसदों ने भी बर्हिगमन किया। हालांकि, पीटीआई के बागी सदस्य सदन में उपस्थित रहे। खान को हटाये जाने के बाद सदन के नये नेता के चुनाव की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें:  अब नक्सलियों के खिलाफ लोहा लेंगे पूर्व डकैत? नक्सलवाद के खात्मे पर 14 से 16 अप्रैल तक मंथन होगा मंथन, जुटेंगे 1000 से अधिक लोग

Imran Khan government fell हालांकि, संयुक्त विपक्ष ने पहले ही ऐलान किया था कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ उनके संयुक्त उम्मीदवार होंगे। ऐसे में शहजाब शरीफ रविवार को देश के नये प्रधानमंत्री चुने जा सकते हैं। शहबाज ने संकल्प जताया कि नयी सरकार प्रतिशोध की राजनीति में शामिल नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:  निकायों में गायों के अंतिम संस्कार के लिए होगी निश्चित जगह, सियासत गरमाने के बाद सरकार ने लिया फैसला

विश्वास मत की घोषणा के बाद शहबाज ने कहा, ”मैं अतीत की कड़वाहट में वापस नहीं जाना चाहता। हमें इसे भूलकर आगे बढ़ना होगा। हम कोई बदले की कार्रवाई या अन्याय नहीं करेंगे। हम बिना वजह किसी को जेल नहीं भेजेंगे।”

विश्वास मत के नतीजे के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने देश के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर सदन को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: सीएम शिवराज ने कलेक्टर-कमिश्नर की ली बैठक, माफिया के खिलाफ किए गए अच्छे काम पर दी बधाई

इस बीच, पीटीआई के सांसद फैसल जावेद ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही इमरान खान ने प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास छोड़ दिया। फैसल ने ट्वीट किया, ”अभी-अभी प्रधानमंत्री इमरान खान प्रधानमंत्री आवास से विदा हुए। वह शालीनता से विदा हुए और झुके नहीं।”

Imran Khan government fell शनिवार को पल-पल बदलते घटनाक्रम के बीच देर रात को शुरू हुए मतदान के नतीजे में संयुक्त विपक्ष को 342-सदस्यीय नेशनल असेंबली में 174 सदस्यों का समर्थन मिला, जो प्रधानमंत्री को अपदस्थ करने के लिए आवश्यक बहुमत 172 से अधिक रहा। गौरतलब है कि किसी भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:  राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त में कटौती, भाजपा किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा


लेखक के बारे में