भारत और श्रीलंका ने दित्वा राहत पैकेज को जल्द से जल्द लागू करने पर सहमति जताई
भारत और श्रीलंका ने दित्वा राहत पैकेज को जल्द से जल्द लागू करने पर सहमति जताई
कोलंबो, 10 मई (भाषा) भारत और श्रीलंका दित्वा आपदा के बाद पुनर्निर्माण के लिए प्रस्तावित 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पैकेज को लागू करने में रविवार को तेजी लाने पर सहमत हुए।
श्रीलंका में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद नयी दिल्ली ने यह पैकेज प्रस्तावित किया गया था।
कोलंबो में इस मुद्दे पर भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा की श्रीलंका के श्रम मंत्री और वित्त एवं योजना उपमंत्री अनिल जयंत फर्नांडो से मुलाकात के दौरान चर्चा हुई।
झा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दित्वा आपदा के बाद पुनर्निर्माण के लिए प्रस्तावित 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पैकेज को लागू करने में तेजी लाने पर सहमति बनी।”
श्रीलंका, पिछले साल 27 नवंबर को चक्रवात दित्वा की चपेट में आ गया था जिससे 30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए और भीषण बाढ़ व भूस्खलन के कारण 640 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
भारत ने पहले प्रतिक्रिया देते हुए 28 नवंबर को श्रीलंका में राहत, पुनर्वास सहायता और संपर्क बहाल करने के लिए ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया था।
यह भारत द्वारा श्रीलंका में स्थापित चिकित्सा सहायता और क्षेत्रीय अस्पतालों के अतिरिक्त था।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश

Facebook


