भारत ने पहले ही रूसी ऊर्जा उत्पादों की खरीद धीरे-धीरे कम करनी शुरू कर दी है: यूएसटीआर

भारत ने पहले ही रूसी ऊर्जा उत्पादों की खरीद धीरे-धीरे कम करनी शुरू कर दी है: यूएसटीआर

भारत ने पहले ही रूसी ऊर्जा उत्पादों की खरीद धीरे-धीरे कम करनी शुरू कर दी है: यूएसटीआर
Modified Date: February 11, 2026 / 01:11 am IST
Published Date: February 11, 2026 1:11 am IST

न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन, 10 फरवरी (भाषा) अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीयर ने मंगलवार को कहा कि भारत ने रूसी तेल की खरीद को पहले ही “धीरे-धीरे कम करना” शुरू कर दिया है और अमेरिका एवं अन्य स्रोतों से ऊर्जा की खरीद को फिर से बढ़ा रहा है।

भारत और अमेरिका ने शनिवार को अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक रूपरेखा पर पहुंचने की घोषणा की जिसके तहत दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई वस्तुओं पर आयात शुल्क कम करेंगे।

‘फॉक्स बिजनेस’ के साथ साक्षात्कार में इस सवाल पर कि क्या भारत वास्तव में रूसी तेल खरीदना बंद कर रहा है, ग्रीयर ने कहा: ‘संक्षिप्त उत्तर हां है। उन्होंने पहले ही रूसी ऊर्जा उत्पादों की अपनी खरीद को कम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अन्य स्रोतों से खरीद को फिर से बढ़ाना शुरू कर दिया है।’

भाषा आशीष नेत्रपाल

आशीष


लेखक के बारे में