पश्चिमी नेपाल के दूरस्थ क्षेत्र में स्कूल भवन बनाने में मदद कर रहा भारत
पश्चिमी नेपाल के दूरस्थ क्षेत्र में स्कूल भवन बनाने में मदद कर रहा भारत
काठमांडू, 28 जुलाई (भाषा) नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत में भारत की आर्थिक मदद से बनने वाले स्कूल भवन की सोमवार को आधारशिला रखी गई।
भारत सरकार ने सुदूर पश्चिम प्रांत के दार्चुला ज़िले की शैल्याशिखर नगरपालिका-9 में गोकुलेश्वर सेकंडरी स्कूल की इमारत बनाने के लिए 7.5 करोड़ नेपाली रुपये देने का वादा किया है।
भारतीय दूतावास ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि काठमांडू स्थित दूतावास के प्रथम सचिव वशिष्ठ नंदन और शैल्याशिखर नगर पालिका के महापौर विजय सिंह धामी ने संयुक्त रूप से सोमवार को आधारशिला रखी।
महापौर धामी ने परियोजना के लिए भारत सरकार का आभार जताते हुए कहा कि नयी अवसंरचना से क्षेत्र के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध होगा।
भारतीय दूतावास ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग जारी है तथा इस तरह की परियोजनाएं नेपाल में बुनियादी ढांचे के विकास और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
भाषा
राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


