Suneil Anand Passes Away: इस मशहूर दिवंगत अभिनेता के बेटे का हार्ट अटैक से निधन.. 15 साल पहले इसी अस्पताल में पिता ने भी ली थी आखिरी साँस.. बॉलीवुड में शोक की लहर

दिग्गज अभिनेता Dev Anand के बेटे सुनील आनंद का लंदन में हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिवार और फिल्म जगत के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

Suneil Anand Passes Away: इस मशहूर दिवंगत अभिनेता के बेटे का हार्ट अटैक से निधन.. 15 साल पहले इसी अस्पताल में पिता ने भी ली थी आखिरी साँस.. बॉलीवुड में शोक की लहर

Suneil Anand Passes Away || Image- Jaideep Pandey Twitter

Modified Date: July 28, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: July 28, 2026 3:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हार्ट अटैक से लंदन में सुनील आनंद का निधन हुआ।
  • 2011 में इसी अस्पताल में देव आनंद का निधन हुआ।
  • बॉलीवुड में शोक, नवकेतन फिल्म्स से रहा गहरा जुड़ाव।

मुंबई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव् आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार सुबह लंदन के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। (Suneil Anand Passes Away) बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। खास बात यह है कि साल 2011 में इसी अस्पताल में देव आनंद का भी निधन हुआ था। सुनील आनंद के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Dev Anand’s Son Suneil Anand: लेखिका अनिता पड्डा ने दी जानकारी

प्रसिद्ध लेखिका अनिता पड्डा ने मीडिया से बातचीत में सुनील आनंद के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुनील लंदन में अकेले रह रहे थे और देव आनंद के निधन के बाद वहीं बस गए थे। अनिता पड्डा ने सुनील आनंद पर ‘A Convergence of Solitudes’ नाम की किताब भी लिखी है।

Bollywood Actor Suneil Anand: 1984 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

सुनील आनंद ने अमेरिका के अमेरिकन यूनिवर्सिटी, वॉशिंगटन डीसी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की तरह फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने 1984 में फिल्म ‘आनंद और आनंद’ से बॉलीवुड में कदम रखा। (Suneil Anand Passes Away) इस फिल्म में उनके साथ राखी, Smita Patil और बिस्वजीत चटर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने ‘कार थीफ’, ‘मैं तेरे लिए’ और ‘मास्टर’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें अपने पिता जैसी सफलता नहीं मिल सकी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Suneil Anand Death News: नवकेतन फिल्म्स की संभाली थी जिम्मेदारी

सुनील आनंद, देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे थे। उनके चाचा चेतन आनंद और विजय आनंद भी हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्मकार रहे हैं। साल 2011 में देव आनंद के निधन के बाद सुनील आनंद ने परिवार के प्रोडक्शन हाउस ‘नवकेतन फिल्म्स’ की जिम्मेदारी संभाली थी।

इन्हें भी पढ़ें:

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े

विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की

20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम

तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown