Chhattisgarh Lightning Strike Death: कोरबा के बाद इस जिले में भी आसमान से गिरी आफत.. गाज की चपेट में आकर 3 की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बची 5 की जिंदगी

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरमिरी क्षेत्र में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य किसान घायल हो गए।

Chhattisgarh Lightning Strike Death: कोरबा के बाद इस जिले में भी आसमान से गिरी आफत.. गाज की चपेट में आकर 3 की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बची 5 की जिंदगी

Chhattisgarh Lightning Strike Death || Image- IBC24 News Archive

Modified Date: July 28, 2026 / 04:46 pm IST
Published Date: July 28, 2026 4:44 pm IST

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: प्रदेश में लगातार मौसम बिगड़ रहा है। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में खेतों में काम करना कठिन होता जा रहा है। (Chhattisgarh Lightning Strike Death) खराब मौसम के बीच खेतों में काम कर रहे किसान लगातार आसमानी बिजली की चपेट में आकर अपनी जान गँवा रहे हैं। ताजा मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कोयला क्षेत्र चिरमिरी का है। यहां एक साथ तीन किसानों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। खेत सूने हो गए हैं और लोग घरों में दुबके हुए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Lightning Strike in Chhattisgarh: क्या है पूरा मामला?

दरअसल चिरमिरी क्षेत्र के खड़गवां में आसमानी बिजली आफत बनकर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां के शिवपुर और मंगोरा गांव के खेत में काम कर रहे किसानों के ऊपर आसमानी बिजली आ गिरी। इस घटना में रोपाई कर रहे तीन किसानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 5 अन्य किसान गंभीर तौर पर घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हालांकि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

Monsoon Lightning Deaths India: कोरबा के छुरी में हुई थी तीन मौतें

गौरतलब है कि, कोरबा जिले में भी बीते शनिवार को इसी तरह की हृदय विदारक घटना सामने आई थी। यहां शाम धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। (Chhattisgarh Lightning Strike Death) यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी गांव में घटित हुई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इस बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया था कि, “छुरी बकरा बाजार के पीछे एक खेत में करीब 25 से 30 ग्रामीण धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। छुरी निवासी बहोरन पटले, लक्ष्मी चंद पटले और श्याम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।”

इन्हें भी पढ़ें:

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े

विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की

20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम

तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown