BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

भारत को आईडब्ल्यूटी के तहत पश्चिमी नदियों के जल का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं: पाकिस्तान

भारत को आईडब्ल्यूटी के तहत पश्चिमी नदियों के जल का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं: पाकिस्तान

भारत को आईडब्ल्यूटी के तहत पश्चिमी नदियों के जल का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं: पाकिस्तान
Bhasha
Published: 01 Jan 2026 | 9:20 pmModified: 01 Jan 2026 | 9:20 pm

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, एक जनवरी (भाषा) पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के तहत पश्चिमी नदियों के पानी के अपने सीमित हिस्से का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं है।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने कश्मीर में चिनाब नदी पर स्थित 260 मेगावाट की दुलहस्ती चरण-दो जलविद्युत परियोजना को भारत की मंजूरी से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए साप्ताहिक प्रेस वार्ता में ये टिप्पणियां कीं।

पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के एक दिन बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक उपाय लागू किये थे, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को ‘‘स्थगित’’ करना भी शामिल था।

विश्व बैंक की मध्यस्थता से गठित आईडब्ल्यूटी 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के वितरण और उपयोग को नियंत्रित करती आ रही है।

अंद्राबी ने कहा, ‘‘हमने चिनाब नदी पर दुलहस्ती चरण-दो जलविद्युत परियोजना के निर्माण की भारतीय योजनाओं से संबंधित खबरें देखी हैं। जाहिर है, ये खबरें गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं क्योंकि इस परियोजना के संबंध में पाकिस्तान के साथ कोई पूर्व सूचना साझा नहीं की गई थी।’’

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने भारत से उन परियोजनाओं के बारे में जानकारी मांगी थी जिन्हें वह शुरू करने की योजना बना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘सिंधु जल के लिए पाकिस्तानी आयुक्त ने भारत में अपने समकक्ष से बताई गई परियोजनाओं की प्रकृति, दायरे और तकनीकी विवरणों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है, और वे यह भी जानना चाहते हैं कि क्या यह एक नयी परियोजना है, या किसी मौजूदा संयंत्र में कोई परिवर्तन या अतिरिक्त कार्य है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि आईडब्ल्यूटी के तहत, भारत पश्चिमी नदियों पर एकतरफा रूप से किसी भी जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए अपने ‘‘सीमित हिस्से’’का दुरुपयोग नहीं कर सकता है।

अंद्राबी ने दोहराया कि आईडब्ल्यूटी एक बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय समझौता बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन वह ‘‘अपने मूलभूत जल अधिकारों को लेकर कभी समझौता नहीं करेगा’’।

भाषा देवेंद्र पवनेश

पवनेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भारत को आईडब्ल्यूटी के तहत पश्चिमी नदियों के जल का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं: पाकिस्तान

People also search for:IWTPakistanPakistan IWT

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
रुबियो ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया

रुबियो ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया

01 Oct 2026 | 8:41 am
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात

01 Oct 2026 | 8:37 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
जिम्बाब्वे: छह लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं

जिम्बाब्वे: छह लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं

01 Oct 2026 | 1:14 am
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : नेतान्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : नेतान्याहू

01 Oct 2026 | 1:10 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले की पाकिस्तान ने आलोचना की

सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले की पाकिस्तान ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:47 am
खबर इजराइल विमान भारतीय पायलट चार

खबर इजराइल विमान भारतीय पायलट चार

01 Oct 2026 | 12:41 am