भारत, रोमानिया कुशल पेशेवरों की आवाजाही को लेकर समझौते पर कर रहे काम
भारत, रोमानिया कुशल पेशेवरों की आवाजाही को लेकर समझौते पर कर रहे काम
(अश्विनी श्रीवास्तव)
बुखारेस्ट (रोमानिया), 24 जुलाई (भाषा) भारत और रोमानिया दोनों देशों के परस्पर लाभ के लिए कुशल पेशवरों की आवाजाही को सुगम बनाने से जुड़े एक समझौते को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की रोमानिया यात्रा के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
जॉर्ज ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में व्यापार, तकनीक, पर्यटन और प्रतिभा को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि दोनों देश कुशल पेशेवरों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए ‘गतिशीलता साझेदारी समझौते’ (एमपीए) को जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं और रोमानिया में भारतीय मानव संसाधन की काफी मांग है।
इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मू ने रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन से भारत के ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ (यूपीआई – डिजिटल भुगतान प्रणाली) को स्वीकार करने की संभावनाओं पर विचार करने का आग्रह किया, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
भाषा सुमित प्रशांत
प्रशांत

Facebook


