श्रीलंका में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक भारतीय गिरफ्तार
श्रीलंका में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक भारतीय गिरफ्तार
कोलंबो, 13 मई (भाषा) कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 438 लाख श्रीलंकाई रुपये कीमत का चार किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हवाई अड्डे पर एक अधिकारी ने बताया कि बैंकॉक से हवाई जहाज से आया 29 वर्षीय व्यक्ति ग्रीन चैनल का उपयोग करके देश छोड़ने का प्रयास कर रहा था तभी सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे रोककर उसके सामान की जांच की।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों को उनके सामान में मादक पदार्थ के चार पैकेट मिले।
हवाई अड्डा सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, उस व्यक्ति को और जब्त किए गए मादक पदार्थ को मादक पदार्थ नियंत्रण विभाग को सौंप दिया गया है।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


