भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के वित्त मंत्री के साथ चर्चा की

भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के वित्त मंत्री के साथ चर्चा की

भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के वित्त मंत्री के साथ चर्चा की
Modified Date: August 21, 2026 / 04:28 pm IST
Published Date: August 21, 2026 4:28 pm IST

ढाका, 21 अगस्त (भाषा) भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के वित्त मंत्री अमीर खुसरो महमूद चौधरी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच विकास परियोजनाओं और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब ढाका द्वारा देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग के कारण दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई है। द्विपक्षीय रिश्तों में तनाव के चलते अगले महीने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के वित्त और योजना मंत्री अमीर खुसरो महमूद चौधरी से शिष्टाचार भेंट की तथा भारत और बांग्लादेश के बीच आर्थिक सहयोग एवं द्विपक्षीय विकास परियोजनाओं से जुड़े आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की।’’

इससे पहले, त्रिवेदी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन से भी मुलाकात की।

भारतीय मिशन ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने के लिए आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की।’’

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, शेख हसीना ने नयी दिल्ली से एक ऑनलाइन प्रेस वार्ता को संबोधित किया था। बांग्लादेश सरकार ने इस मामले को लेकर भारत के समक्ष राजनयिक विरोध दर्ज कराया था।

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हसीना से जुड़े मीडिया कार्यक्रम में उसकी कोई भूमिका नहीं थी और वह उस मंच पर बांग्लादेश सरकार के बारे में कही गई किसी भी बात का समर्थन नहीं करता है।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में