IND vs BAN T20 Series Schedule: भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का बदलेगा शेड्यूल? BPL के आयोजन पर भी संकट, क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs BAN T20 Series Schedule: भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का बदलेगा शेड्यूल? BPL के आयोजन पर भी संकट, क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs BAN T20 Series Schedule: भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का बदलेगा शेड्यूल? BPL के आयोजन पर भी संकट, क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs BAN T20 Series Schedule: भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का बदलेगा शेड्यूल? BPL के आयोजन पर भी संकट, क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट /image: Social Media

Modified Date: August 21, 2026 / 03:47 pm IST
Published Date: August 21, 2026 11:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज की तारीखों में बदलाव संभव, BCB ने बातचीत जारी होने की बात कही
  • भारत की सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के कारण भारत-बांग्लादेश सीरीज की टाइमिंग पर असर पड़ सकता है
  • BPL के पिछले दो सत्र में करीब 40 करोड़ बांग्लादेशी टका के नुकसान का दावा, इस साल आयोजन पर संकट

ढाका। IND vs BAN T20 Series Schedule: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा है कि भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित घरेलू श्रृंखला की तारीखें ‘आगे-पीछे हो सकती हैं’ क्योंकि बोर्ड अपने कैलेंडर में बदलाव कर रहा है, जिसमें भारी वित्तीय नुकसान के कारण इस वर्ष बांग्लादेश प्रीमियर लीग (Bangladesh Premier League 2026) के शामिल होने की संभावना नहीं है।

बदल सकती है भारत-बांग्लादेश सीरीज की तारीख (India vs Bangladesh T20 Series)

तमीम ने यहां पत्रकारों से कहा कि बीसीबी 28 अगस्त से नौ सितंबर तक शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक खेल विकास टूर्नामेंट का आयोजन करेगा, जिसमें अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-23 श्रेणियों के खिलाड़ी भाग लेंगे। तमीम ने कहा, ‘‘भारत (India Bangladesh Series 2026) के साथ होने वाली श्रृंखला को लेकर बातचीत चल रही है। इसकी तारीखों में बदलाव हो सकता है।’’

IND vs BAN T20 Series Schedule क्रिकबज के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व कार्यक्रम के अनुसार यह श्रृंखला मीरपुर में होनी है लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे बसुंधरा मैदान (ढाका) में भी स्थानांतरित किया जा सकता है। भारत के साथ श्रृंखला तय होने के बाद हम उसके अनुसार अपना कार्यक्रम तैयार करेंगे।’’ भारत ने पहले ही अफगानिस्तान के खिलाफ 13 से 17 सितंबर तक नयी दिल्ली में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला निर्धारित कर ली है। इससे सितंबर में भारत-बांग्लादेश श्रृंखला की संभावना लगभग खत्म हो गई है। पिछले साल बांग्लादेश में अशांति के कारण यह श्रृंखला स्थगित कर दी गई थी।

BPL के आयोजन पर भी संकट (Bangladesh Premier League 2026)

IND vs BAN T20 Series Schedule खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी द्वारा भ्रष्टाचार सहित कई विवादों में घिरी बीपीएल के बारे में तमीम ने कहा कि बोर्ड को अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीपीएल के कारण पिछले दो सत्र में 40 करोड़ बांग्लादेशी टका (लगभग 31 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। तमीम ने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि इस साल बीपीएल का आयोजन होगा। मैं इस तरह से बीपीएल का आयोजन नहीं करना चाहता। पिछले दो वर्षों में बीसीबी को लगभग 40 करोड़ टका का नुकसान हुआ है।’’

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.