Toxic Advance Booking Day 1: रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ में मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में फिल्म का रही ताबड़तोड़ कमाई, आंकड़े जानकर हर कोई हुआ हैरान

Toxic Advance Booking Day 1: फिल्म टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म को प्री टिकट सेल में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Toxic Advance Booking Day 1: रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ में मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में फिल्म का रही ताबड़तोड़ कमाई, आंकड़े जानकर हर कोई हुआ हैरान

Toxic Advance Booking Day 1/ Image Credit: thenameisyash instagram

Modified Date: August 21, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: August 21, 2026 4:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यश अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है।
  • फिल्म टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
  • टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग में सिर्फ 10 घंटों में 11 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है।

Toxic Advance Booking Day 1: मुंबई: ‘KGF चैप्टर 2’ की शानदार और ऐतिहासिक सफलता के बाद सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। टॉक्सिक इस हाल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। टॉक्सिक के ट्रेलर को दर्शकों और यश के फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म को प्री टिकट सेल में लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। आंकड़ों की मानें को इस फिल्म ने सिर्फ10 घंटों में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की टिकटें बेच डाली है।

एडवांस बुकिंग में टॉक्सिक ने की कितनी कमाई?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर टॉक्सिक’ का काफी बज बना हुआ है। दरअसल फिल्म के पोस्टर्स से लेकर इसके ट्रेलर तक ने फिल्म की रिलीज से पहले पूरा माहौल सेट कर दिया है। जिसे देखते हुए लग रहा है कि ये रिलीज के बाद बॉक्स ऑपिस पर नए बेंचमार्क सेट कर सकती है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग बुक माई शो पर इसकी प्री टिकट सेल कल आधी रात से शुरू हुई थी। (Toxic Advance Booking Day 1) वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक चंद घंटों में इसने एडवांस बुकिंग में ही कमाल कर दिखाया है। रिपोर्ट के मुताबिक आधी रात को बुकिंग शुरू होने के बावजूद, ‘टॉक्सिक’ ने सुबह 11:30 बजे इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के अपडेट के मुताबिक प्री-सेल्स में भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 11 करोड़ रुपए (ब्लॉक की गई सीटों सहित) की कमाई की। इसका मतलब है कि, सिर्फ 10 घंटों में प्री-सेल्स में इसने 11 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है।

हिंदी और कन्नड़ में भी हो रहे धुआंधार बुकिंग

Toxic Advance Booking Day 1: इधर सैकनिल्क की आंकड़ो के मुताबिक कन्नड़ में फिल्म के पहले दिन के लिए शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक 54569 टिकटों की प्री सेल हुई है। वहीं हिंदी में फिल्म की अब तक 22 हजार 247 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है। इसी के साथ इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक बिना ब्लॉक सीटों के देश भर में कुल 76 हजार 816 टिकटों की सेल से 3.74 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी कमाई 8.75 करोड़ रुपए हुई है। फिल्म की रिलीज में अभी 5 दिन बचे है ऐसे में इसके प्री टिकट सेल में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीद है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। (Toxic Advance Booking Day 1) वे यश के साथ इसकी को-राइटर भी है। इसे वेंकट के. नारायण और यश ने KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स LLP के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुकमणि वसंत अहम किरदार प्ले करती दिखेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.