दुबई, 27 सितंबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में एक महिला से छेड़छाड़ के जुर्म में 40 वर्षीय भारतीय को छह महीने की सजा सुनाई गई है।
‘गल्फ न्यूज़’ की खबर के मुताबिक, जून में दुबई पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। घटना वाले दिन सुबह करीब 10 बजे गश्त कर रहे दो पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें पीड़िता रोते हुए मिली।
अखबार ने गश्त कर रहे एक अधिकारी के हवाले से कहा कि पीड़िता सहमी हुई थी और उसने हमें बताया कि वह कसरत कर रही थी तो प्रतिवादी उसके पास आए और उससे कहा कि वह खूबसूरत है और उसे अनुचित तरीके छुआ।
अधिकारियों ने उस स्थान को खंगाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान पीड़िता ने की।
पुलिस कर्मी के मुताबिक, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और माफी भी मांगी लेकिन वह शराब के नशे में था।
व्यक्ति पर शराब पीने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया।
दुबई की एक अदालत ने आरोपी को सजा पूरी होने के बाद निर्वासित करने का आदेश दिया है। अदालत के फैसले के खिलाफ 15 दिन में अपील की जा सकती है।
खबर में आरोपी का नाम व अन्य ब्यौरा नहीं दिया गया है।
एपी
नोमान नरेश
नरेश