इजराइल में भारतीय प्रवासी मजदूर मृत पाया गया: स्थानीय मीडिया की खबर
इजराइल में भारतीय प्रवासी मजदूर मृत पाया गया: स्थानीय मीडिया की खबर
यरुशलम, 23 जुलाई (भाषा) इजराइल के यरूशलम के कटामोन इलाके में बृहस्पतिवार को भारत के एक प्रवासी श्रमिक का शव बरामद हुआ। स्थानीय मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई।
‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ की खबर के अनुसार, पुलिस को श्रमिक का शव एक मकान के फर्श पर पड़ा मिला।
पुलिस ने मृतक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की है। उसकी मौत के कारणों का भी तत्काल पता नहीं चल पाया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने हत्या के मामले में संलिप्तता के संदेह में दक्षिणी शहर इलात के 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा राखी रंजन
रंजन

Facebook


