अबूधाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक घायल

अबूधाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक घायल

अबूधाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक घायल
Modified Date: March 23, 2026 / 09:28 am IST
Published Date: March 23, 2026 9:28 am IST

दुबई, 23 मार्च (भाषा) अबूधाबी के अल शवामेख इलाके में हवा में मार गिराई गई मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक मामूली रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हवाई रक्षा प्रणाली ने आती हुई मिसाइल पर हमला किया, जिसके बाद आपात टीमों ने कदम उठाया। इसके बाद मिसाइल का मलबा रिहाइशी इलाके पर गिर गया।

अबूधाबी के मीडिया कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक मार गिराए जाने के बाद उसका मलबा अल शवामेख क्षेत्र में गिर गया। इस घटना में एक भारतीय नागरिक को मामूली चोट आई।’’

पोस्ट में कहा गया, ‘‘ लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी हासिल करें और अफवाहें या असत्यापित सूचना फैलाने से बचें।’’

भाषा जोहेब शोभना

शोभना


लेखक के बारे में