नेपाल में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या

नेपाल में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या

नेपाल में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या
Modified Date: December 25, 2022 / 12:48 pm IST
Published Date: December 25, 2022 12:48 pm IST

काठमांडू, 25 दिसंबर (भाषा) दक्षिणी नेपाल में पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान मोतिहारी छौड़ादानो निवासी 45 वर्षीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यादव को महागढ़ीमाई नगर पालिका क्षेत्र में गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने यादव पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि घटना के तुरंत बाद यादव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में