भारतीय नौसेना का जहाज परिचालन तैनाती के लिए श्रीलंका पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज परिचालन तैनाती के लिए श्रीलंका पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज परिचालन तैनाती के लिए श्रीलंका पहुंचा
Modified Date: May 16, 2026 / 03:20 pm IST
Published Date: May 16, 2026 3:20 pm IST

कोलंबो, 16 मई (भाषा) भारतीय नौसेना का पोत ‘सुनयना’ हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में तीन-दिवसीय यात्रा के लिए कोलंबो बंदरगाह पर पहुंच गया है।

श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि यह जहाज शुक्रवार को ‘आईओएस सागर’ पहल के तहत बंदरगाह पहुंचा।

भारतीय नौसेना ने कहा कि ‘आईओएस सागर’ हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ निरंतर सहयोग की दिशा में एक पहल है।

इसने कहा कि भारतीय नौसेना का एक जहाज (आईएनएस सुनयना) भारत और 16 मित्र देशों के संयुक्त दल के साथ दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात किया जा रहा है।

भारतीय रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, व्यावसायिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के हिस्से के रूप में, ‘आईओएस सागर’ के तहत बहुराष्ट्रीय दल मीडिया से संवाद करेगा, जिसमें 2026 में इसकी तैनाती के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला जाएगा।

इसमें कहा गया है कि बंदरगाह पर पड़ाव के दौरान जहाज आगंतुकों के लिए खुला रहेगा, जहां श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों, स्कूली छात्रों और कोलंबो में रहने वाले भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के आने की उम्मीद है।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में