ब्रिटेन: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल
ब्रिटेन: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल
लंदन, 22 मई (भाषा) ब्रिटेन में मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले एक गिरोह में शामिल भारतीय मूल के व्यक्ति समेत पांच सदस्यों को कुल 84 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
लंदन की ‘मेट्रोपॉलिटन पुलिस सेवा’ ने इसे प्रतिबंधित मादक पदार्थों की आपूर्ति का एक बहुत बड़ा षड्यंत्र बताया है।
बर्मिंघम के रहने वाले 30 वर्षीय जगजीत सिंह को इस गिरोह में उसकी भूमिका के लिए 10 साल और छह महीने की सजा सुनाई गई है। यह गिरोह लंदन में करोड़ों पाउंड की ‘क्लास ए’ (बेहद खतरनाक) प्रतिबंधित मादक पदार्थों के आयात और आपूर्ति के लिए जिम्मेदार था।
जांच के दौरान पुलिस ने 300 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 60 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की, जिसकी बाजार में कुल कीमत लगभग 80 लाख पाउंड आंकी गई है।
दक्षिण-पश्चिम लंदन की किंग्सटन क्राउन कोर्ट ने बृहस्पतिवार को गिरोह के सदस्यों को 14 से 26 साल तक की अलग-अलग जेल की सजा सुनाई।
भाषा सुमित पवनेश
पवनेश

Facebook


