पीएम मोदी के जन्मदिन पर भारतीय बेटी ने दुबई में गाया गीत, खूब हो रही प्रशंसा

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भारतीय बेटी ने दुबई में गाया गीत, खूब हो रही प्रशंसा

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भारतीय बेटी ने दुबई में गाया गीत, खूब हो रही प्रशंसा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: September 24, 2020 1:52 pm IST

दुबई:  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 वर्षीय एक भारतीय लड़की को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में उनके 70वें जन्मदिन पर एक गीत गाने के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है। बृहस्पतिवार को एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है।

Read More; कोरोना वायरस ने ले ली कांग्रेस विधायक की जान, सियासी गलियारों में शोक

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां इंडियन हाई स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की छात्रा सुचेता सतीश ने ‘‘नमो नमो विश्वगुरु भारत’’ नामक गीत गाया है जिसे हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है।

Read More: IAS आर प्रसन्ना को मिला चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार, सहकारिता विभाग के हैं सचिव

गीत के वीडियो में मोदी के राजनीतिक कैरियर पर प्रकाश डाला गया है, और ‘मेड इन इंडिया’ अभियान पर जोर दिया गया है। इसके अलावा, यह वीडियो दर्शकों को पहाड़, नदी, रेगिस्तान और विभिन्न सांस्कृतिक स्थलों समेत भारत भर की यात्रा कराता है। प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 70 साल के हो गए।

Read More: रिया च्रकवर्ती ने हाईकोर्ट में कहा- ड्रग्स मामले में CBI करे जांच, न कि NCB

अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मलयालम गीतकार और गायक अजय गोपाल ने गीत लिखा, जबकि सुचेता की माँ सुमिता अयलियाथ ने मूल छंद और लय के अनुरूप हिंदी में इसे रूपांतरित किया। सुचेता ने गीत गाया और उनकी आवाज़ के लिए उनकी काफी प्रशंसा हो रही है।’’

Read More: बड़ी राहत: टोटल लॉकडाउन के बीच सुबह 8 से 10 बजे तक खुलेंगी ये दुकानें, आदेश जारी

रिपोर्ट में कहा गया है कि दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ अमन पुरी को बृहस्पतिवार को गीत की एक प्रति भेंट की गई। उन्होंने सुचेता की उनकी आवाज के लिए प्रशंसा की। इसको लेकर छात्रा ने कहा, ‘‘हमने एक साल पहले इस योजना के बारे में सोचना शुरू किया था। लेकिन जब इसे मलयालम में लिखा गया और रिकॉर्ड किया गया, तो इसे पूरा करने में ज्यादा समय नहीं लगा।’’ सुचेता के नाम पर कोविड-19 को लेकर 29 भाषाओं में जागरूकता गीत गाने का विश्व-रिकॉर्ड है।

Read More: सर्चिंग जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली संगठन का डॉक्टर हुआ गिरफ्तार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"