Indonesia Earthquake Today: भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी, इन इलाकों में जानें से बचे

Indonesia Earthquake Today: भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी, इन इलाकों में जानें से बचे

Indonesia Earthquake Today: भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी, इन इलाकों में जानें से बचे

Indonesia Earthquake Today: भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी, इन इलाकों में जानें से बचे /image: Social Media

Modified Date: August 15, 2026 / 07:24 am IST
Published Date: August 15, 2026 6:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया
  • भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई
  • लोगों को समुद्र तट और नदी किनारे से दूर रहने की सलाह दी गई

जकार्ता। Indonesia Earthquake Today: इंडोनेशिया के तट पर शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता (Indonesia Earthquake 7.7) का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि भूकंप शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 58 मिनट पर इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था।

सुनामी की चेतावनी जारी (Indonesia Tsunami Alert)

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है तथा लोगों से समुद्र तटों और नदी किनारों से दूर रहने का आग्रह किया है। एजेंसी ने बताया कि समुद्र के भीतर कम गहराई पर आया यह भूकंप फ्लोरेस द्वीप के पास केंद्रित था। प्रभावित तटीय इलाकों के निवासियों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Indonesia Earthquake Today करीब 17,000 द्वीपों वाला विशाल द्वीपसमूह इंडोनेशिया प्रशांत महासागर क्षेत्र में ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित होने के कारण भूकंप (Indonesia Earthquake)
और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.