यूक्रेन में आर्सेलरमित्तल इस्पात संयंत्र में रूसी हमले में दो लोगों की मौत, 13 घायल
यूक्रेन में आर्सेलरमित्तल इस्पात संयंत्र में रूसी हमले में दो लोगों की मौत, 13 घायल
लंदन, 17 अगस्त (भाषा) रूस के हमले में यूक्रेन के आर्सेलरमित्तल इस्पात संयंत्र को निशाना बनाए जाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और 13 कर्मचारी व ठेकेदार घायल हो गए। इस हमले से भारत के अरबपति उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के स्वामित्व वाले यूक्रेन के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है।
रूस के सरकारी समाचार पत्र ‘रोसिया गजेट’ के अनुसार, रविवार को क्रिवी रीह स्थित संयंत्र में हुए हमले में ऊर्जा और ‘ब्लास्ट फर्नेस’ उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण इकाइयों को निशाना बनाया गया।
समाचार पत्र ने बताया, ‘‘यूक्रेन के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र आर्सेलरमित्तल क्रिवी रीह ने रूसी हमलों के बाद उत्पादन आंशिक रूप से बंद करने की घोषणा की है।’’
रिपोर्ट में इस संयंत्र को यूक्रेन के रणनीतिक आर्थिक और सुरक्षा ढांचे का हिस्सा बताया गया है।
आर्सेलरमित्तल की प्रेस सेवा के हवाले से यूक्रेनी समाचार पत्र ‘कीव पोस्ट’ ने बताया कि संयंत्र पर हुए मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 कर्मचारी और ठेकेदार घायल हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर तलाश और बचाव अभियान जारी है। इसमें दमकलकर्मी, बचाव दल और चिकित्सा कर्मी शामिल हैं।
हमले में ऊर्जा और ब्लास्ट फर्नेस संचालन से जुड़ी प्रमुख उत्पादन इकाइयों को नुकसान पहुंचा है। इसके कारण संयंत्र की उत्पादन प्रक्रिया को आंशिक रूप से रोकना पड़ा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विशेषज्ञ फिलहाल नुकसान का आकलन कर रहे हैं और मरम्मत में लगने वाले समय का अनुमान लगाया जा रहा है।
‘कीव पोस्ट’ के अनुसार, यह संयंत्र नागरिक औद्योगिक बुनियादी ढांचे का हिस्सा है। इससे पहले 2022 में भी इस पर रूसी मिसाइल हमला हुआ था, जिसमें एक रोलिंग मिल नष्ट हो गई थी और एक कर्मचारी की मौत हुई थी।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: यूक्रेन में आर्सेलरमित्तल इस्पात संयंत्र में रूसी हमले में दो लोगों की मौत, 13 घायल
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm