ईरान: रिवोल्यूशनरी गार्ड का एक पूर्व कमांडर सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नामित
ईरान: रिवोल्यूशनरी गार्ड का एक पूर्व कमांडर सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नामित
दुबई, 24 मार्च (एपी) ईरान ने मंगलवार को ‘ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के एक पूर्व कमांडर को देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नामित किया।
पूर्व कमांडर ने इजराइल-अमेरिका के हवाई हमले में मारे गए अली लारीजानी की जगह ली है।
ईरानी सरकारी टेलीविजन ने नए सचिव की पहचान मोहम्मद बागेर जोलघाद्र के रूप में की है।
जोलघाद्र रिवोल्यूशनरी गार्ड में ब्रिगेडियर जनरल के पद तक पहुंचे थे। वह ईरान की कार्ययोजना परिषद के सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे।
एपी राजकुमार सुरेश
सुरेश

Facebook


