ईरान ने चीनी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने की अनुमति दी

Ads

ईरान ने चीनी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने की अनुमति दी

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 09:42 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 09:42 PM IST

बीजिंग, 14 मई (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई वार्ता के दौरान चीन द्वारा महत्वपूर्ण जलमार्ग के सैन्यीकरण के खिलाफ अपना रुख कड़ा किए जाने के बाद ईरान ने दर्जनों चीनी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है।

अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को हमले शुरू किए जाने के बाद ईरान ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को बंद कर दिया था।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, बृहस्पतिवार को ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फ़ार्स ने ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड-नौसेना’ के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा कि बुधवार रात से ईरान ने ईरानी प्रबंधन प्रोटोकॉल के अनुपालन में 30 चीनी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बृहस्पतिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला है, बशर्ते वे जलमार्ग से गुजरने के लिए ईरानी नौसैन्य बलों के साथ सहयोग करें।

तेहरान द्वारा चीनी जहाजों को अनुमति दिए जाने की खबरें ऐसे समय आईं जब ट्रंप और शी चिनफिंग इस बात पर सहमत हुए कि ऊर्जा के मुक्त प्रवाह को बनाए रखने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहना चाहिए।

हालांकि, बीजिंग ने अमेरिकी दावों का समर्थन करते हुए कोई टिप्पणी नहीं की है।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश