Iran America War Update: ‘अमेरिका को झुकना पड़ा’, ईरान का बहुत बड़ा दावा! ट्रंप के सामने रखी 10 सूत्रीय मांगों को बताई अपनी जीत, देखें पूरी लिस्ट
Iran America War Update: ‘अमेरिका को झुकना पड़ा’, ईरान का बहुत बड़ा दावा! ट्रंप के सामने रखी 10 सूत्रीय मांगों को बताई अपनी जीत, देखें पूरी लिस्ट
iran 10 points/ image source: SMO_VZ x handle
- 5 हफ्तों बाद युद्धविराम ऐलान
- US-ईरान के बीच राहत
- ईरान ने बताया बड़ी जीत
Iran America War Update: तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच पांच हफ्तों से ज्यादा समय तक चले सैन्य तनाव के बाद आखिरकार राहत की किरण दिखाई दी है। बुधवार, 8 अप्रैल की सुबह Donald Trump ने दो हफ्तों तक हमले रोकने की घोषणा की, जिसे उन्होंने दो तरफा युद्धविराम बताया। इस सीजफायर की सबसे अहम शर्त यह रखी गई है कि ईरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण Strait of Hormuz को पूरी तरह खोल देगा। ट्रंप के ऐलान के कुछ ही समय बाद ईरान की Supreme National Security Council (SNSC) ने भी युद्धविराम पर सहमति जताते हुए इसे अपनी बड़ी जीत बताया और अमेरिका की “करारी हार” करार दिया।
Iran America War: 10 सूत्रीय योजना पर सहमति
इस पूरे घटनाक्रम में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब ट्रंप ने बातचीत के लिए ईरान की 10-सूत्रीय योजना को आधार मानने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान की ओर से मिले प्रस्ताव को बातचीत शुरू करने के लिए “व्यवहारिक आधार” माना जा सकता है। वहीं, ईरान ने इस कदम को अपनी कूटनीतिक जीत बताते हुए दावा किया कि उसने अमेरिका को अपनी शर्तें मानने के लिए मजबूर कर दिया। सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, SNSC ने इसे “महान जीत” बताते हुए कहा कि अब आगे की बातचीत इन्हीं प्रस्तावों के आधार पर होगी।
Iran 10 point plan: ईरान की 10-सूत्रीय मांगों में कई बड़े और संवेदनशील मुद्दे शामिल हैं, जो इस बातचीत की दिशा तय करेंगे। ये मांगें इस प्रकार हैं:
- अमेरिका भविष्य में दोबारा हमला न करने की गारंटी दे
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण बना रहे
- ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को मान्यता मिले
- सभी प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंध हटाए जाएं
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और International Atomic Energy Agency (IAEA) के प्रस्ताव समाप्त किए जाएं
- ईरान को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए
- क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी हो
- लेबनान में हिजबुल्लाह समेत सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त किया जाए
इन्हें भी पढें:-
- शहमात The Big Debate: उम्मीदें हैं भारी… Bastar 2.0 की तैयारी! अब फोकस में विकास.. ब्लू प्रिंट में क्या है खास? पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात
- Vande Bharat: चुनावी अखाड़ा.. असम में ब’खेड़ा’! ‘पकड़म-पकड़ाई’ वाला सियासी खेल! क्या तीन देशों के पासपोर्ट का दावा कांग्रेस को पड़ेगा भारी?
- शह मात The Big Debate: तेज हुआ मेल-जोल.. नरोत्तम का क्या है गोल? लड़ाई के लिए कांग्रेस तैयार, क्या दतिया में होगा उपचुनाव?

Facebook


