ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना

ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना

ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना
Modified Date: July 18, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: July 18, 2026 2:44 pm IST

दुबई, 18 जुलाई (एपी) कुवैत के जल एवं बिजली मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि ईरान ने देश के एक जल विलवणीकरण और बिजली उत्पादन संयंत्र पर हमला किया, जिससे वहां आग लग गई।

पिछले दो दिनों में यह दूसरी बार है जब ईरान ने खाड़ी देश कुवैत के जल विलवणीकरण से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है।

कुवैती अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को भी ईरान ने एक अन्य बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्र पर हमला किया था, जिससे आग लग गई और संयंत्र को नुकसान पहुंचा।

सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने एहतियातन संयंत्र की कई इकाइयों को बंद कर दिया है।

कुवैत में करीब 90 प्रतिशत पेयजल समुद्री पानी को शुद्ध करने वाले विलवणीकरण संयंत्रों से प्राप्त होता है। ऐसे में ये संयंत्र रेगिस्तानी देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का हिस्सा माने जाते हैं।

एपी शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में