दुबई, आठ जून (एपी) इजराइल की सेना ने सोमवार को अपने नागरिकों को चेतावनी दी कि ईरान ने देश को निशाना बनाते हुए फिर से मिसाइलें दागी हैं। सेना ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
सेना ने लोगों से तुरंत सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की अपील की।
ईरान की ओर से पहले किए गए हवाई हमलों के जवाब में इजराइल ने सोमवार तड़के तेहरान पर मिसाइलें दागीं थीं। इसके बाद ईरान ने फिर से नए सिरे से हमला किया।
आठ अप्रैल को हुए युद्धविराम के बाद दोनों देशों के बीच यह अब तक की सबसे गंभीर सैन्य झड़प मानी जा रही है, जिसने क्षेत्र में फिर से व्यापक संघर्ष की आशंकाओं को बढ़ा दिया है।
एपी
खारी वैभव
वैभव