ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइलें दागीं
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइलें दागीं
जेनेवा, 17 फरवरी (भाषा) ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर मिसाइलें दागने का अभ्यास शुरू कर दिया है। देश की कई अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों की खबर में यह जानकारी दी गई है।
अर्धसैनिक बल ‘रेवोल्यूशनरी गार्ड’ की करीबी मानी जाने वाली ‘तसनीम’ अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ने अपनी खबर में कहा कि ईरानी भूमि, तटों और द्वीपों से दागी गई मिसाइलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने लक्ष्यों को सटीक रूप से निशाना बनाया।
ईरान सरकार ने घोषणा की कि ‘रेवोल्यूशनरी गार्ड’ ने सोमवार तड़के होर्मुज जलडमरूमध्य, फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में अभ्यास शुरू किया, जो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्ग हैं, जिनके रास्ते दुनिया के 20 फीसदी तेल का परिवहन होता है।
यह अभ्यास ऐसे समय में किया जा रहा है, जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वाशिंगटन और तेहरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता शुरू होने वाली है।
(एपी) पारुल पवनेश
पवनेश

Facebook


