Iran-Israel War Indians Killed: अमेरिका-इजरायल किसने किया हमला..? भारत आ रहे जहाज पर दागा गया प्रोजेक्टाइल, इतने भारतीयों की मौत, ट्रंप ने दी थी ये चेतावनी

Iran-Israel War Indians Killed: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। भारत की ओर आ रहे एक थाई कार्गो जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया।

Iran-Israel War Indians Killed: अमेरिका-इजरायल किसने किया हमला..? भारत आ रहे जहाज पर दागा गया प्रोजेक्टाइल, इतने भारतीयों की मौत, ट्रंप ने दी थी ये चेतावनी

iran israel war indians killed/ image source: EdKrassen X HANDLE

Modified Date: March 12, 2026 / 07:46 am IST
Published Date: March 12, 2026 7:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमला
  • प्रोजेक्टाइल से कार्गो जहाज निशाना
  • दो भारतीयों की मौत, एक लापता

Iran-Israel War Indians Killed: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। भारत की ओर आ रहे एक थाई कार्गो जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। यह घटना उस समय हुई जब जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। थाईलैंड के परिवहन मंत्रालय के अनुसार जहाज पर कुल 23 क्रू सदस्य सवार थे। हमले के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें 23 में से 20 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि इस घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है। इस हमले के बाद समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

Iran-Israel War: भारत सरकार की भी प्रतिक्रिया आई सामने

Iran-Israel War Indians Killed मामले पर भारत सरकार ने भी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने जानकारी देते हुए बताया कि हमले में दो भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है और एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियां मामले पर नजर बनाए हुए हैं और बाकी क्रू सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को फिलहाल अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Iran-Israel War Update: 13वें दिन भी लगातार एक दूसरे पर कर रहे वार

दरअसल यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब मध्य पूर्व में United States, Israel और Iran के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और टकराव अब जंग के 13वें दिन में पहुंच चुका है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि समुद्री इलाकों में भी सैन्य गतिविधियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक हाल ही में अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ईरान की 10 नावों पर हमला किया था। यह इलाका दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल की सप्लाई होती है। इससे पहले अमेरिका ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि जरूरत पड़ने पर वह अब तक का सबसे बड़ा हमला कर सकता है। अमेरिका का कहना है कि क्षेत्र में उसके सैनिकों और जहाजों की सुरक्षा को खतरा है, इसलिए यह कार्रवाई की गई। इस ताजा घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता और बढ़ गई है।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।