Korba Pond Drowning: शाम तक घर नहीं लौटीं 3 बच्चियां, फिर कुछ देर बाद तीनों मिले इस हाल में, देखकर ग्रामीणों की भी फटी रह गई आंखें

Korba Pond Drowning: शाम तक घर नहीं लौटीं 3 बच्चियां, फिर कुछ देर बाद तीनों मिले इस हाल में, देखकर ग्रामीणों की भी फटी रह गई आंखें

Korba Pond Drowning: शाम तक घर नहीं लौटीं 3 बच्चियां, फिर कुछ देर बाद तीनों मिले इस हाल में, देखकर ग्रामीणों की भी फटी रह गई आंखें

Korba Pond Drowning | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 18, 2026 / 12:56 pm IST
Published Date: September 18, 2026 12:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तालाब में नहाने के दौरान हादसा
  • तीन बच्चियों की मौत
  • शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

कोरबा: Korba Pond Drowning छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां तालाब में डूबने से तीन नाबलिग बच्चियों की मौत हो गई। घटन के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। तालाब से तीनों बच्चियों के शव को बरामद कर लिया गया है।

तालाब में डूबने से तीनों की मौत

Korba Pond Drowning मिली जानकारी के अनुसार, मामला पाली के नुनेरा गांव की है। बताया जा रहा है कि तीनों सहेलियां घर से स्कूल के बहाने निकली थी। तीनों स्कूल नहीं जा कर तालाब में नहाने पहुंची थीं। नहाने के दौरान तीनों तालाब में डूब गए। जिससे तीनों की मौत हो गई।

स्कूल के बहाने निकली थी घर से

बताया जा रहा है कि गुरुवार को उनके परिवार के सदस्य काम करने गए थे। इस दौरान तीनों सहेलियां स्कूल नहीं गईं और दोपहर में तालाब में नहाने चली गईं। जब शाम को घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तीनों की तालाशी की। तलाश करते हुए एक ग्रामीण तालाब पहुंचा। जहां उनकों बच्चियों के चप्पल और कपड़े मिलें और एक नाबालिग युवती के शव तालाब में तैरता मिला।

तीनों के शव बराम

जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक युवती के शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बाकी दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पंचनामा किया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।