Iran Israel War Update: क्या अपनी ही कही हुई बात नहीं मान रहे ट्रंप..? अब इस जगह को बनाया निशाना, कुछ दिनों पहले ही कहा था…

Iran Israel War Update: ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के इस्फ़हान और खोर्रमशहर में स्थित ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाकर हमले किए गए।

Iran Israel War Update: क्या अपनी ही कही हुई बात नहीं मान रहे ट्रंप..? अब इस जगह को बनाया निशाना, कुछ दिनों पहले ही कहा था…

trump/ image source: IBC24

Modified Date: March 24, 2026 / 01:05 pm IST
Published Date: March 24, 2026 12:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला
  • इस्फ़हान खोर्रमशहर बने मुख्य निशाना
  • गैस भवन पाइपलाइन को नुकसान

Iran Israel War Update: मिडिल ईस्ट जंग खतरनाक मोड़ ले रहा है। ईरान इजरायल दोनों ही एक दूसरे के नेचुरल रीसोर्सेज पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच ईरानी मीडियो ने बड़ा दावा किया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के इस्फ़हान और खोर्रमशहर में स्थित ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाकर हमले किए गए। इन हमलों में गैस प्रशासन भवन, एक प्रेशर स्टेशन और एक प्रमुख पाइपलाइन को टारगेट किया गया। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

Iran Israel US conflict news: डोनाल्ड ट्रंप ने बोला छा नहीं करेंगे हमला

बताया जा रहा है कि ये हमले ऐसे समय में हुए जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के साथ बातचीत के बाद ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को पांच दिनों के लिए टालने का फैसला किया था। इसके बावजूद ताजा घटनाक्रम ने हालात को और तनावपूर्ण बना दिया है। वहीं ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में संघर्ष और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Isfahan energy plant attack Iran: ईरान भी दे रहा मुंह तोड़ जवाब

इसी बीच कुवैत से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराए जाने का दावा किया गया है। सामने आए कथित फुटेज में कुवैत के ऊपर गिरे विमान का मलबा दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में विमान के चालक दल के सदस्य जीवित नहीं बच पाए। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन इन घटनाओं ने मध्य पूर्व में सुरक्षा स्थिति को बेहद गंभीर बना दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री

उप्र : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

दैवी शक्तियों के नाम पर और सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में महिलाओं के साथ होने वाला दुर्व्यवहार एक गंभीर मुद्दा : राज

राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज

एसआईआर : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूरक मतदाता सूची जारी की

जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।