अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान की पश्चिम एशिया में जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन ने मिसाइल रोकीं

अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान की पश्चिम एशिया में जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन ने मिसाइल रोकीं

अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान की पश्चिम एशिया में जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन ने मिसाइल रोकीं
Modified Date: July 14, 2026 / 10:19 am IST
Published Date: July 14, 2026 10:19 am IST

दुबई, 14 जुलाई (एपी) अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े दो टैंकर पर जवाबी कार्रवाई की।

इस बीच जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गई चार मिसाइलों को बीच में रोककर उन्हें नष्ट कर दिया।

जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘पेट्रा’ के एक बयान के अनुसार, जॉर्डन की सेना ने ईरान की ओर से से दागी गईं चार मिसाइलों को बीच में रोका और उन्हें नष्ट कर दिया। जॉर्डन में अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं और हाल के दिनों में ईरान ने उस पर हमले किए हैं।

यह कार्रवाई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की नाकाबंदी’ फिर से शुरू करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद की गई।

अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए।

ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने वाले अन्य देशों के जहाजों से शुल्क वसूलेगा, जो समुद्री मार्गों पर निर्बाध और स्वतंत्र नौवहन का समर्थन करने वाली अमेरिका की सदियों पुरानी नीति से बिल्कुल अलग है।

इस बीच, ईरान ने बहरीन और जलडमरूमध्य से गुजर रहे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से जुड़े दो तेल टैंकरों पर हमले किए। इन हमलों में एक नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यूएई ने इन हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी है।

ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब ईरान और अमेरिका दोनों ही उस जलडमरूमध्य पर प्रभाव स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके रास्ते दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का परिवहन होता है।

एपी सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में