पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ने एफबीआई के निदेशक काश पटेल से मुलाकात की

पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ने एफबीआई के निदेशक काश पटेल से मुलाकात की

पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ने एफबीआई के निदेशक काश पटेल से मुलाकात की
Modified Date: July 14, 2026 / 08:33 am IST
Published Date: July 14, 2026 8:33 am IST

वाशिंगटन, 14 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने यहां संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल से मुलाकात की और आतंकवाद के वित्तपोषण पर रोक लगाने तथा साइबर जांच सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

एफबीआई निदेशक ने सोमवार को हुई इस बैठक के दौरान क्षेत्र में अमेरिकी हितों की रक्षा में सहयोग के लिए पाकिस्तान की सराहना की।

पटेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ एफबीआई मुख्यालय में नकवी की मेजबानी की। क्षेत्र में अमेरिकी हितों की रक्षा के हमारे प्रयासों में पाकिस्तान के सहयोग की एफबीआई सराहना करता है।’’

पटेल ने कहा कि बैठक में देश और विदेश, दोनों स्तरों पर आतंकवाद के वित्तपोषण पर रोक लगाने और साइबर जांच को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

नकवी सात और आठ जुलाई को न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पुलिस प्रमुखों के पांचवें शिखर सम्मेलन (यूएनसीओपीएस-2026) में भाग लेने के लिए अमेरिका गए थे।

भाषा राखी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में