अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन और कुवैत को निशाना बनाया

Ads

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन और कुवैत को निशाना बनाया

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 12:28 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 12:28 PM IST

दुबई, आठ जुलाई (एपी) अमेरिका की कार्रवाई के जवाब में ईरान द्वारा हमले किए जाने के बाद बहरीन में बुधवार सुबह तीसरी बार मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजे।

फारस की खाड़ी में सऊदी अरब के तट के पास स्थित बहरीन ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की।

ईरान ने बुधवार को बहरीन और कुवैत दोनों को निशाना बनाया।

अमेरिका ने कहा कि उसने बुधवार सुबह ईरान में 80 से अधिक स्थलों पर हमला किया। अमेरिका ने ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों पर ईरान के हमले के बाद किए।

एपी

सिम्मी मनीषा

मनीषा