ईरान ने सऊदी अरब, कतर और यूएई के ‘गैस फील्ड’ पर हमले की धमकी दी

Ads

ईरान ने सऊदी अरब, कतर और यूएई के ‘गैस फील्ड’ पर हमले की धमकी दी

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 07:24 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 07:24 PM IST

दुबई, 18 मार्च (एपी) ईरान ने अपने ‘गैस फील्ड’ पर हमले के बाद धमकी दी है कि वह कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे पर हमला करेगा। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को इस बारे में खबर प्रकाशित की।

इजराइल के खिलाफ जारी युद्ध के दौरान ईरान पहले भी इस तरह की धमकियां दे चुका है।

ईरान ने विशेष रूप से सऊदी अरब की ‘समरेफ रिफाइनरी’ और उसके ‘जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ को निशाना बनाने की धमकी दी है। उसने संयुक्त अरब अमीरात के ‘अल हसन गैस फील्ड’ और कतर में स्थित पेट्रोकेमिकल संयंत्रों तथा एक रिफाइनरी पर भी हमले की धमकी दी है।

यह घटना फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे पर बुधवार को हमले की खबर देने के बाद सामने आई है।

एपी सुरभि सुरेश

सुरेश