Wayanad Landslide Video/Image Credit: X Handle
Wayanad Landslide Video: तिरुवनंतपुरम: केरल के वायनाड में बारिश के बीच एक भयावह मंजर देखने को मिला। वायनाड के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में अचानक हुए लैंड स्लाइड में तीन लोगों को मौत हो गई है। इस लैंडस्लाइड का हैरान करने वाला वीडियो सामने आ चुका है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। हादसा वायनाड टनल प्रोजेक्ट इलाके में हुआ है। 2 लोगों को बचाने की खबर भी है। वहीं, 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के लिए बता दें कि, कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर खुदाई के दौरान जमा मलबा खिसकर नीचे आ गया और सड़कें बंद हो गईं। इस मलबे की चपेट में आने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाके में पिछले 24 घंटों में 265 मिमी बारिश हुई। (Wayanad Landslide Video) इसके अलावा बताया गया है कि साइट पर कल से काम बंद था। जो लोग साइट के आसपास घूम रहे थे, वे लैंडस्लाइड के चपेट में आ गए। लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
▶️केरल के वायनाड में मानसून की मूसलाधार बारिश के बीच एक बार फिर कुदरत का बेहद खौफनाक रूप देखने को मिला है।
▶️वायनाड के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में निर्माणाधीन टनल प्रोजेक्ट के मुहाने पर भीषण लैंडस्लाइड हुआ है।
▶️इस आपदा का एक बेहद डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा… pic.twitter.com/bOBLjIHXR0
— IBC24 News (@IBC24News) July 7, 2026
Wayanad Landslide Video: केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) की मानें तो लगता है कि और भी लोग अभी फंसे हुए हैं।एक चर्च, एक चाय की दुकान और एक बस स्टॉप कीचड़ के नीचे दब गए हैं। लैंड स्लाइड मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ। यहां प्रस्तावित वायनाड-मलप्पुरम टनल रोड प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा था। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी, पुलिस और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं हैं। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-