नई दिल्लीः Iran to Close Bab-el-Mandeb Strait ईरान ने खुली चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने कदम आगे बढ़ाए तो वो बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को पूरी तरह बंद कर देगा। ये वो समुद्री रास्ता है जो रेड सी का प्रवेश द्वार है और स्वेज नहर तक जाने का इकलौता जरिया है। दुनिया का 12 प्रतिशत तेल और करोड़ों का व्यापार इसी रास्ते से गुजरता है। अगर ये बंद हुआ तो दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से बढ़ेंगी। दिलचस्प बात ये है कि इस स्ट्रेट से महज 30 किलोमीटर दूर जिबूती में अमेरिका का मिलिट्री बेस है, जो अब ईरान के निशाने पर है।
Iran to Close Bab-el-Mandeb Strait ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने खाड़ी देशों को दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बेस मेजबान देशों को सुरक्षा देने में नाकाम रहे हैं। ईरान ने एक और बड़ा कार्ड खेलते हुए कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट सिर्फ दुश्मनों के लिए बंद है, जबकि भारत, चीन और रूस जैसे दोस्तों के लिए रास्ते खुले रहेंगे। इन सबके बीच डोनाल्ड ट्रम्प के एक दावे ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रम्प का कहना है कि उन्हें ईरान का ‘सुप्रीम लीडर’ बनने का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। ट्रम्प का दावा है कि ईरान पर्दे के पीछे से गिड़गिड़ा रहा है और युद्धविराम चाहता है, लेकिन ईरान ने इन दावों को कोरी बकवास करार दिया है। तो क्या कल शुक्रवार को दुनिया एक भीषण युद्ध की गवाह बनेगी? क्या ट्रम्प अपनी डेडलाइन के बाद हमला करेंगे या ये सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव है?
इन्हें भी पढ़ें:-