ईरान समझौता चाहता है और अमेरिका एक ‘सम्मानित’ ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहा है: ट्रंप का दावा
ईरान समझौता चाहता है और अमेरिका एक 'सम्मानित' ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहा है: ट्रंप का दावा
वेस्ट पाम बीच, 23 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान एक ‘‘समझौता करना चाहता है’’ और अमेरिकी दूत एक ‘सम्मानित’ ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं।
ट्रंप ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पश्चिम एशिया के लिए उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने रविवार शाम को बातचीत की।
ट्रंप ने तेहरान का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी अधिकारी या अधिकारियों का नाम नहीं लिया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई से बात नहीं की है।
ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता हो जाता है, तो अमेरिका ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण संवर्धित यूरेनियम को अपने कब्जे में लेने के लिए कदम उठाएगा।
एपी
अमित नरेश
नरेश

Facebook


