ब्रिटेन के वायु सेना केंद्र पर ईरान का ड्रोन गिरा
ब्रिटेन के वायु सेना केंद्र पर ईरान का ड्रोन गिरा
(अदिति खन्ना)
लंदन, दो मार्च (भाषा) साइप्रस में ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) के एक अड्डे पर ईरान के ड्रोन से हमला किया गया। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
सप्ताहांत में ईरान पर शुरू हुए अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच ड्रोन से हमला किया गया।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आरएएफ अक्रोतिरी को रविवार को स्थानीय समयानुसार आधी रात के आसपास बहुत कम नुकसान हुआ और कोई हताहत नहीं हुआ।
यह प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर के वीडियो में जारी बयान के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें पश्चिम एशिया में ब्रिटिश लोगों की जान और उनके हितों की रक्षा के लिए ‘‘सीमित रक्षाात्मक’’ अभियान के लिए अमेरिका को ब्रिटिश बेस का इस्तेमाल करने की इजाजत देने के ब्रिटेन के फैसले की घोषणा की गई।
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारा अड्डा और कर्मचारी ब्रिटेन और हमारे हितों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं।’’
बेस पर मौजूद परिवार के सदस्यों को ब्रिटिश सैन्य अड्डे के लिए ‘‘अस्थायी नोटिस’’ के तहत एहतियात के तौर पर दूसरी जगह ले जाया जाएगा।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘बाकी सभी जगहें, काम की जगहें, व्यापार और केंद्र सामान्य तरीके से खुले रहेंगे और कोई रोक नहीं है।’’
यह हमला उस इलाके में जारी संघर्ष पर स्टॉर्मर के ताजा बयान के बाद हुआ। इस संघर्ष के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।
भाषा वैभव माधव
माधव

Facebook


