ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को जुलाई में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को जुलाई में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को जुलाई में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा
Modified Date: June 13, 2026 / 07:46 pm IST
Published Date: June 13, 2026 7:46 pm IST

इस्लामाबाद, 13 जून (एपी) ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने शनिवार को कहा कि उसके पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को जुलाई में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब मध्यस्थों ने कहा है कि अमेरिका और ईरान युद्ध रोकने के लिए समझौते के करीब हैं।

ईरान के सरकारी टेलीविजन आईआरआईबी की खबर के अनुसार, खामेनेई के जनाजे की नमाज और उन्हें अंतिम विदाई की प्रक्रिया चार से नौ जुलाई के बीच होगी।

अठाईस फरवरी को इजराइल और अमेरिका के ईरान पर किए गए संयुक्त हमले में खामेनेई की मौत हो गई थी। बाद में उनके बेटे मोजतबा अली खामेनेई को सर्वोच्च नेता घोषित किया गया।

खामेनेई के जनाजे को तेहरान से कुम ले जाया जाएगा, जहां लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे। इसके बाद जनाजे को उनकी जन्मभूमि मशहद ले जाया जाएगा, जहां उन्हें इमाम रजा दरगाह परिसर में दफनाया जाएगा।

फरवरी में हुए हमले में मारे गए खामेनेई की बेटी और दामाद को भी उसी दिन दफनाया जाएगा।

एपी शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में