दुबई, 18 मंत्री (एपी) इजराइल द्वारा ईरान के नेताओं को निशाना बनाने के लिए की जा रही कार्रवाई में बुधवार को उसके खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब की मौत हो गई।
इजराइल ने इसके साथ ईरान के एक अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर हमला किया, जो क्षेत्र की आर्थिक जीवनरेखा, ऊर्जा पर दोनों पक्षों से बढ़ते युद्ध के दबाव का संकेत है।
इजराइल के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज़ ने कहा कि ईरान के खुफिया मामलों के इस्माइल खतीब रात भर चले हमले में मारे गए और उन्होंने आगे भी ‘चौंकाने वाली खबरें’ आने का दावा किया।
ईरान ने फारस की खाड़ी के अपने पड़ोसी देशों और इजराइल पर हमले करके जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तेल अवीव के पास दो लोग मारे गए।
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खतीब के मारे जाने की पुष्टि की है, जिन पर अमेरिका ने 2022 में वाशिंगटन और उसके सहयोगियों के खिलाफ कथित साइबर गतिविधियों के लिए प्रतिबंध लगाए थे। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने खतीब की हत्या को ‘अनुचित हत्या’ करार दिया है।
एपी धीरज सुरेश
सुरेश