अमेरिका के रक्षा मंत्री का दावा : ईरान के नये सर्वोच्च नेता घायल

अमेरिका के रक्षा मंत्री का दावा : ईरान के नये सर्वोच्च नेता घायल

अमेरिका के रक्षा मंत्री का दावा : ईरान के नये सर्वोच्च नेता घायल
Modified Date: March 13, 2026 / 06:54 pm IST
Published Date: March 13, 2026 6:54 pm IST

दुबई, 13 मार्च (भाषा) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान के नये सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मुज्तबा खामेनेई ‘‘घायल हैं और संभवतः उनका शरीर विकृत हो गया है’’।

हेगसेथ का यह बयान ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई के उस बयान के एक दिन बाद शुक्रवार को आया, जिसमें उन्होंने (मुज्तबा खामेनेई ने) एक लिखित बयान जारी करके युद्ध जारी रखने का संकल्प लिया था।

अपने पिता की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालने के उपरांत मुज्तबा खामेनेई का यह पहला बयान था।

एपी सुरेश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में