अमेरिका के साथ ईरान की परमाणु वार्ता तीन घंटे तक हुई
अमेरिका के साथ ईरान की परमाणु वार्ता तीन घंटे तक हुई
जिनेवा, 17 फरवरी (एपी) ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता का नवीनतम दौर लगभग तीन घंटे की बैठक के बाद समाप्त हो गया। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।
जिनेवा में यह वार्ता ऐसे समय में हुई, जब ईरान ने सैन्य अभ्यास के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है।
अमेरिका और ईरान ने मंगलवार को जिनेवा में, तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता की।
ईरान ने कहा है कि वह सैन्य अभ्यास के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को कुछ घंटों के लिए बंद कर देगा, क्योंकि अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है।
एपी सुभाष दिलीप
दिलीप

Facebook


