दुबई, चार मार्च (एपी) पश्चिम एशिया में बुधवार को युद्ध के और तेज होने के साथ ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कड़ी धमकी जारी करते हुए कहा कि वह ‘क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक ढांचे को पूरी तरह से नष्ट करने’ के लिए बिल्कुल तैयार है। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने यह बयान ईरानी सरकारी टेलीविजन के माध्यम से जारी किया।
बयान के मुताबिक, “अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और छल का परिणाम क्षेत्र के सैन्य और आर्थिक ढांचे के पूर्ण विनाश के रूप में होगा।”
भाषा जितेंद्र संतोष
संतोष