ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया गया

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया गया

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया गया
Modified Date: July 10, 2026 / 08:09 am IST
Published Date: July 10, 2026 8:09 am IST

दुबई, 10 जुलाई (एपी) अमेरिका एवं इजराइल के हमलों में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को शुक्रवार तड़के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

खामेनेई ने करीब 37 वर्ष तक ईरान पर शासन किया। उनकी अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में 28 फरवरी को मौत हो गई थी। इन्हीं हमलों के साथ ईरान युद्ध की शुरुआत हुई थी। कई दिनों के सार्वजनिक शोक के बाद उन्हें शुक्रवार तड़के उनके गृहनगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

खामेनेई देश के दूसरे ऐसे शासक हैं जिन्हें मशहद शहर में दफनाया गया। इससे पहले 1747 में नादिर शाह को इसी शहर में दफनाया गया था। करीब 11 वर्ष तक सत्ता में रहे नादिर शाह की 1747 में हत्या कर दी गई थी।

अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा शनिवार को शुरू हुई। इस दौरान अधिकारियों ने ईरान की राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में सड़कों, हवाई क्षेत्र और अन्य गतिविधियों को बंद कर दिया था। बड़ी संख्या में लोग उस नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े, जिसने दशकों तक कड़े नियंत्रण के साथ ईरान का नेतृत्व किया और पश्चिमी देशों का सामना किया।

एपी

सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में