इराकी शिया मिलिशिया ने बगदाद में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले का दावा किया

इराकी शिया मिलिशिया ने बगदाद में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले का दावा किया

इराकी शिया मिलिशिया ने बगदाद में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले का दावा किया
Modified Date: March 2, 2026 / 08:56 am IST
Published Date: March 2, 2026 8:56 am IST

दुबई, दो मार्च (एपी) इराक की एक शिया मिलिशिया ने सोमवार को दावा किया कि उसने राजधानी बगदाद के हवाई अड्डे पर तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया।

यह हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद की जा रही जवाबी कार्रवाई के दायरे को और बढ़ाता दिखाई देता है।

‘सराया अवलिया अल-दम’ नामक यह समूह उन शिया मिलिशिया संगठनों में से एक है जो 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में हुए आक्रमण के बाद इराक में सक्रिय हुए थे। उस आक्रमण में इराक के तत्कालीन राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की सरकार गिरा दी गई थी।

इस दावे पर अमेरिका और इराक की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब लेबनानी समूह हिजबुल्ला सहित ईरान समर्थित मिलिशिया समूह उस संघर्ष में शामिल हो गए हैं जो अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान की इस्लामी सरकार को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ।

एपी गोला खारी

खारी


लेखक के बारे में