Israel America War Update: अमेरिका की इस तेल रिफाइनरी में धमाका, काले धुएं ने ढका आसमान, बेंजामिन नेतन्याहू ने राषट्रपति ट्रंप को लगाया फोन..!
Israel America War Update: मिडिल ईस्ट तनाव को आज 25 दिन हो चुके हैं। स्थिति शांत होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी बीच एक डरा देने वाली खबर सामने आई है।
america blast/ image source: EdKrassen x handle
- टेक्सास रिफाइनरी में भीषण विस्फोट
- काले धुएं से आसमान ढका
- 3.35 लाख बैरल क्षमता संयंत्र
Israel America War Update: मिडिल ईस्ट तनाव को आज 25 दिन हो चुके हैं। स्थिति शांत होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी बीच एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, अमेरिका के टेक्सास में स्थित एक बड़ी तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाके के बाद आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह रिफाइनरी करीब 3.35 लाख बैरल प्रतिदिन उत्पादन क्षमता वाली अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक बड़ी तेल रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump से बातचीत की है।
BREAKING: Massive explosion at the Valero Oil Refinery in Port Arthur, Texas sends towering clouds of black smoke and intense flames shooting into the sky.
This is one of America’s largest oil refineries (335,000+ barrels/day capacity).
Emergency crews responding with no… pic.twitter.com/Vc1jLEBPg2
— Ed Krassenstein (@EdKrassen) March 24, 2026
US oil refinery blast fire Texas: अमेरिका के टेक्सास में ब्लास्ट
इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। बताया जा रहा है कि जिस रिफाइनरी में यह धमाका हुआ है, उसकी उत्पादन क्षमता लगभग 3.35 लाख बैरल प्रतिदिन है, जो इसे क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में शामिल करती है। धमाके की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।
Israel Iran conflict latest news: इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने X पोस्ट कर लिखा
इसी बीच, वैश्विक स्तर पर भी तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump से बातचीत की है। नेतन्याहू के अनुसार, ट्रंप का मानना है कि अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाइयों में सफलता मिली है और अब इस स्थिति का उपयोग कर एक ऐसा समझौता किया जा सकता है, जो दोनों देशों के रणनीतिक हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि इजरायल अपने मिशन को पूरा करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है।
नेतन्याहू ने अपने बयान में यह भी कहा कि इजरायल ईरान और लेबनान दोनों के खिलाफ हमले जारी रखे हुए है। उनका दावा है कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य मिसाइल और न्यूक्लियर प्रोग्राम को खत्म करना है। साथ ही, हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर भी गंभीर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में दो न्यूक्लियर वैज्ञानिकों को मार गिराया गया है। इन बयानों से साफ है कि मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसका असर वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में टेक्सास की रिफाइनरी में हुआ धमाका और अंतरराष्ट्रीय हालात मिलकर दुनिया के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
- MP Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 मार्च से होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा जिलों के लिए जताई संभावना
- 24 March 2026 Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
- Aaj Ka Panchang 24 March 2026: आज नवरात्रि के छठे दिन बन रहा दुर्लभ संयोग, मां कात्यायनी की कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, पढ़ें आज का पंचांग

Facebook


