Israel Iran War Update: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच बड़ी खबर, 60 देशों के बीच हुई अहम बैठक, भारत भी हुआ शामिल, उठाया ये बड़ा मुद्दा

Israel Iran War Update: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच बड़ी खबर, 60 देशों के बीच हुई अहम बैठक, भारत भी हुआ शामिल, उठाया ये बड़ा मुद्दा

Israel Iran War Update: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच बड़ी खबर, 60 देशों के बीच हुई अहम बैठक, भारत भी हुआ शामिल, उठाया ये बड़ा मुद्दा

strait of hormuz/ image source: FalconUpdatesHQ X HANDLE

Modified Date: April 3, 2026 / 07:49 am IST
Published Date: April 3, 2026 7:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • UNSC में आज अहम वोटिंग
  • होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षा पर प्रस्ताव
  • बहरीन ने पेश किया प्रस्ताव

Israel Iran War Update: ईरान इजरायल के बीच जारी जंग तेज है। इसी बीच खबर आ रही है कि, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) में आज होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक अहम वोटिंग होने जा रही है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। यह वोटिंग बहरीन द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर सुबह 11 बजे होगी, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से अंतरराष्ट्रीय नेविगेशन को सुरक्षित बनाए रखने पर जोर दिया गया है। प्रस्ताव में साफ किया गया है कि इसमें केवल रक्षात्मक उपायों की ही अनुमति होगी, ताकि क्षेत्र में तनाव और न बढ़े। इस मुद्दे को लेकर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें वैश्विक समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति पर गहन चर्चा हुई।

UNSC Hormuz Strait: होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक

इससे पहले ब्रिटेन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी इस बैठक में शामिल हुए और भारत का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन बेहद जरूरी है, क्योंकि इसका सीधा असर वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि मौजूदा हालात वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे कई देशों के साथ-साथ भारत भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

Gulf Region Ship Attacks News: भारत की ओर से बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने खाड़ी क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों का मुद्दा भी उठाया और बताया कि इन हमलों में भारतीय नाविकों की जान गई है। उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने इस संकट के दौरान अपने नाविकों को खोया है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है। ऐसे में भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। आज होने वाली यह वोटिंग न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापारिक संतुलन के लिए भी बेहद अहम मानी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।